धर्म की राह पर चलने वाले जीवन मे सफल होते है:दीवान
जैतारण/सीरवी समाज के धर्मगुरु एवं पूर्व काबिना मंत्री दीवान माधोसिंह ने कहा की व्यक्ति को हमेशा धर्म की राह पर चलना चाहिए, अधर्म पर चलने वालो का हमेशा पतन ही हुआ है। उन्होंने कहा आधुनिकता के इस दौर मे हम धर्म को भूलकर पश्चिमी संस्कृति पर चलने लगे है जो हमारे लिए घातक है। इससे पहले दीवान साहब ने माँ आईजी की आरती व् स्तुति के पश्चात अपने प्रवचन में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और संस्कारवान बनाने के लिए घर में धार्मिक वातावरण होने की बात कही। समाज के लोगों को आईमाता के बेल के नियमों का पालन करने और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करने की बात बताई। इससे बच्चों को भी सिख मिलेगी। धर्म के मार्ग पर चलने की बात सभी को बताई।
श्री दीवान ने यह विचार बुधवार को जैतारण तहसील के ग्राम जनासनी/सांगावास में स्थित श्री आईमाता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम मे व्यक्त किये। उन्होंने कहा क...










