Manohar Parihar, Pali +91 9950665634

होली मिलन में हुआ संतों का सत्संग, खेली फूलों की होली

दक्षिण भारत न्यूज नेटवर्क मैसूरु। यहां के चिक्कहल्ली स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित मां राजेश्वरी आश्रम में रविवार को गुरुदेव श्रीसतपालजी महाराज की शिष्या साध्वीश्री सत्यभामाजी व अमलताजी के सान्निध्य में प्रथम होलीस्नेह मिलन का आयोजन किया गया। गुरुदेव के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नारायणलाल चोयल एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुत दी गई। भजनों के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वियों ने कहा कि भगवान से प्रेम करने के लिए हमें मनुष्य जन्म मिला है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी किसी व्यक्ति का दिल नहीं तो़डना चाहिए अपितु उसे हमेशा सहयोग देना चाहिए। साध्वियों ने अनेक दृष्टांतों के माध्यम से धर्म का प्रचार किया। इस मौके पर बेंगलूरु के वीरमराम सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। बसवराज ने कन्ऩड भाषा में आश्रम के निर्माण यात्रा के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित राजस्थान समाज के सचिव हंसराज पगारिया का सम्मान किया गया। इस मिलन समारोह में ब़डी संख्या में राजस्थानी प्रवासियों ने भाग लिया। मंच का संचालन प्रेमकिशोर बर्फा ने किया। कार्यक्रम के दौरान साध्वियों ने श्रद्धालुओं के साथ फूलों से होली खेली व सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मेडाहल्ली आश्रम के सुनीलकुमार, भीखाराम काग, डॉ विजयकुमार, मादुराम सैंणचा, रवि शर्मा, संतोषकुमार, नारायणलाल, अशोककुमार माली सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।