सेंधवा | राजस्थानी मारवाड़ी समाज ने गुरुवार को नागपंचमी का पर्व मनाया। किला परिसर स्थित भिलटदेव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करने पहुंची। पूजन-अर्चन कर नाग देवता को नारियल और दूध अर्पित किया। महिलाओं ने नागपंचमी की कथा सुनी और बासी भोजन ग्रहण किया। सुबह 7 बजे आरती की गई। महिलाओं ने बताया कि राजस्थानी मारवाड़ी समाज द्वारा सावन माह की पंचमी को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं रात में भोजन बनाकर सुबह नागपंचमी की पूजाकर नागपंचमी की कथा सुनती हैं। इसके बाद ठंडा भोजन ग्रहण किया जाता है। मान्यता है कि बहने अपने भाई के लिए पूजा करती हैं।
सम्बंधित खबर
About मनोहर सीरवी (राठौड़)
व्यवसाय : कमल भण्डार प्रोविजन स्टोर (मैसूर) राज्य : कर्नाटक जिला मैसूर, मरूधर मे : बेरा नवोड़ा, गाँव जनासनी/सांगावास , तहसील : जैतारण, जिला-पाली राजस्थान
View all posts by मनोहर सीरवी (राठौड़) →